22 सितंबर 2024 - 14:30
सूडान, सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच ख़ूनी संघर्ष, 11 की मौत, कई घायल

सूडानी सशस्त्र बलों (SAF) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच फिर से सशस्त्र संघर्ष हुआ है, इसमें तीन बच्चों समेत कम से कम 11 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए

सूडान में एक बार फिर सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच ख़ूनी संघर्ष शुरू हो गया है जिस में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हुए हैं।

सूडान के पश्चिमी उत्तर दारफुर राज्य की राजधानी एल फशर में भारी मुठभेड़ हुई। यहां सूडानी सशस्त्र बलों (SAF) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच फिर से सशस्त्र संघर्ष हुआ है, इसमें तीन बच्चों समेत कम से कम 11 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए हैं। इस संघर्ष की जानकारी गैर-सरकारी सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क ने दी है।