लेबनान में इस्राईल की ओर से मचाई गयी तबाही और सिलसिलेवार आतंकी हमलों के बाद देश को संबोधित करते हुए हिज़्बुल्लाह के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि ज़ायोनी सेना ने लेबनान में नरसंहार किया है यह युद्ध के ऐलान की तरह है। अवैध राष्ट्र ने जिस तरह हमला किया उससे आम नागरिक निशाना बने। यह हमला कर इस्राईल ने रेड लाइन पार कर दी है। पिछले दो दिनों में जिस तरह से हमले किए गए हैं उसके लिए सजा जरूर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस्राईल ने पेजर को निशाना बनाकर हमला शुरू किया। वह जानता था कि लेबनान में 4 हजार से ज्यादा पेजर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उसने एक साथ 4 हजार लोगों के साथ उनके आसपास मौजूद लोगों को मारने की कोशिश की। पेजर और रेडियो अटैक सिर्फ हिज़्बुल्लाह लड़ाकों पर नहीं किए गए बल्कि अस्पतालों, बाजारों, घरों और निजी वाहनों पर भी हुए। इनसे हजारों महिलाएं और बच्चे प्रभावित हुए हैं।
हसन नसरुल्लाह ने कहा कि हिज़्बुल्लाह ग़ज़्ज़ा का समर्थन करना बंद नहीं करेगा। उन्होने कहा कि परिणाम और संभावनाएं चाहे जो भी हों, लेबनान ग़ज़्ज़ा का समर्थन करता रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ज़ायोनी लॉबी चाहे जो कर ले लेकिर उत्तरी फिलिस्तीन से विस्थापित लोगों को कभी उनके घर वापस नहीं भेज पाएंगे।