18 सितंबर 2024 - 14:14
हिज़्बुल्लाह का ऐलान, अवैध राष्ट्र को क़ीमत चुकाना होगी

हम पहले की ही तरह, फिलिस्तीनोर ग़ज़्ज़ा का समर्थन और लेबनानी राष्ट्र और उसकी संप्रभुता की रक्षा करना जारी रखेंगे; यह मिशन जारी रहेगा और मंगलवार को आपराधिक दुश्मन ने हमारे देश और मुजाहिदीन के खिलाफ जो किया है, उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

हिज़्बुल्लाह ने अपने जवानों के पेजर्स धमाके में घायल होने के बाद इस हमले के लिए इस्राईल को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि "आपराधिक दुश्मन को लेबनान में कल के अपराध के लिए भारी कीमत चुकानी होगी।"

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध समूह "हिज़बुल्लाह" ने बुधवार एक बयान में कहा है कि यह अपराध प्रतिरोध और प्रतिरक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा।

हिज़्बुल्लाह ने शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि हम पहले की ही तरह, फिलिस्तीनोर ग़ज़्ज़ा का समर्थन और लेबनानी राष्ट्र और उसकी संप्रभुता की रक्षा करना जारी रखेंगे; यह मिशन जारी रहेगा और मंगलवार को आपराधिक दुश्मन ने हमारे देश और मुजाहिदीन के खिलाफ जो किया है, उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।