राजनैतिक अस्थिरता से जूझ रहा म्यांमार अब बारिश और तूफ़ान के रूप में क़ुदरत का क़हर भी झेल रहा है।
म्यांमार में भारी बारिश के बाद अब यागी तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। जहां हर तरफ मौत का मंजर देखने को मिल रहा है। इस तूफान की वजह से करीब 74 लोगों की मौत हो गई और 89 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। इससे पहले भारी बारिश की वजह म्यांमार में कई मौतें हो गई थीं। ऐसे में म्यांमार विदेशों से मदद की गुहार लगा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले यागी तूफान ने वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस में तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 260 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और बहुत ज्यादा विनाश हुआ था। बताया जा रहा है कि अभी मरने वालों और लापता लोगों की संख्या में और इजाफा हो सकता है, क्योंकि फिलहाल जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है।