14 सितंबर 2024 - 14:25
ज्ञानवापी मस्जिद केस, कोर्ट ने हिन्दू पक्ष की अपील ठुकराई

तहखाने में हिंदू समुदाय जहां पूजा-अर्चना करता है, वहीं मुस्लिम पक्ष उसकी छत पर नमाज पढ़ता है। ऐसे में यह जगह दोनों ही समुदायों के लिए आस्था के साथ-साथ कानूनी लड़ाई का भी अखाड़ा बन गया है।

 ज्ञानवापी मस्जिद केस में हिन्दू पक्ष को वाराणसी कोर्ट ने बड़ा झटका देते हुए छत पर नमाज रोकने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने हिन्दू पक्ष के उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने तहखाने की छत पर मुस्लिमों के नमाज अदा करने पर रोक लगाने की नमांग की थी। हिंदू पक्षकारों ने कोर्ट में तर्क दिया था कि तहखाने की छत "कमजोर" हो गई है, किसी भी वक्त क्षतिग्रस्त हो सकती है।

बता दें, कि तहखाने में हिंदू समुदाय जहां पूजा-अर्चना करता है, वहीं मुस्लिम पक्ष उसकी छत पर नमाज पढ़ता है। ऐसे में यह जगह दोनों ही समुदायों के लिए आस्था के साथ-साथ कानूनी लड़ाई का भी अखाड़ा बन गया है।