हिमाचल प्रदेश में मस्जिदों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने में प्रदेश भर में कई मस्जिदों को लेकर पहले विवाद जारी है। शिमला की संजौली मस्जिद के बाद अब कुल्लू, मंडी के साथ साथ अब रामपुर तक मुसलमानों को निशाना बनाने की होड़ मच गई है।
रामपुर में हिंदू संगठनों ने बाजार में रैली निकालकर हनुमान मंदिर मार्ग को मुसलमानों से तुरंत खाली कराने की मांग की तथा कार्रवाई नहीं होने पर 15 दिन के बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। रामपुर में हिंदू संगठनों ने दिन भर बाजार बंद रखने का ऐलान किया। इतना ही नहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों की बढ़ती तादाद पर भी चिंता जताई।