छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की ख़बरों के बाद अब रेलवे पुलिस ने पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही एक टीम रवाना कर दी गई। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन पर आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जाएगी।
कहा जा रहा है कि यह ट्रेन 16 सितंबर से दुर्ग और विशाखापत्तनम के लिए चलेगी। इसके ट्रायल के दौरान पथराव किया गया है। पथराव के दौरान ट्रेन के कुछ शीशे भी टूट गए।