पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत के शेरानी में एक बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना डानासर क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, बस एक पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी जब वो अचानक एक गहरी खाई में गिर गई।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बस में कुल 30 से ज्यादा लोग सवार थे। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह के समय हुई, जब बस तेज रफ्तार में थी।