13 सितंबर 2024 - 15:22
वक़्फ़ बोर्ड के खिलाफ सरकार के समर्थन में उतरे हिन्दू संगठन

वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल 2024 के खिलाफ देशभर के मुस्लिम समुदाय के लोग अलग-अलग मुस्लिम तंजीमों के द्वारा जारी क्यूआर कोड के जरिए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल 2024 के सपोर्ट में हिन्दू संगठनों ने QR अभियान शुरू किया। इस बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक 18, 19 और 20 सितंबर को राजधानी दिल्ली के पार्लियमेंट हाउस में होगी।

वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल 2024 के खिलाफ देशभर के मुस्लिम समुदाय के लोग अलग-अलग मुस्लिम तंजीमों के द्वारा जारी क्यूआर कोड के जरिए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब इस बिल के सपोर्ट में हिन्दू संगठनों ने सपोर्ट करते हुए QR कोड जारी किया है।

हिन्दू संगठनों ने बिल के सपोर्ट में जगह-जगह क्यूआर कोर्ड लगाए। बुरहानपुर जिले के गणेश पंडालों में लगे QR कोड को आज हजारों हिंदुत्ववादी लोगों ने स्कैन किया और वक्फ बिल संशोधन का समर्थन किया।