अफ़ग़ानिस्तान में एक बार फिर शिया समुदाय को निशाना बनाते हुए आतंकी हमले कियए गए जिसमे कम से कम 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। तालिबान सरकार के मुताबिक यह इस साल का सबसे घातक हमला है।
फायरिंग को लेकर तालिबान सरकार की पुष्टि से पहले ही इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने शिया बहुद प्रांत ग़ोर और दईकुंडी में इस हमले को अंजाम दिया। इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने बताया है कि हमले के लिए मशीन गन का इस्तेमाल किया गया।