झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ़्तारी और ईडी की कार्रवाई पर निशाना साधते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री को बिना किसी सुबूत के 150 दिन तक जेल में डाला गया।
आज अपना जन्मदिन मना रहे सीएम सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसके चलते उन्हें अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। करीब 5 महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें हाईकोर्ट ने 28 जून को जमानत दे दी थी।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोरेन ने कहा कि जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ क्या करेंगे, यह मुझे कहने की जरूरत नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन ने संकल्प लेते हुए कहा, आज के दिन मैं हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और मजबूत करता हूं।