10 अगस्त 2024 - 09:48
उपराष्ट्रपति धनखड़ को सभापति पद से हटाने को एकजुट हुआ विपक्ष

राज्यसभा में मचे सियासी घमासान और विपक्ष के प्रस्ताव लाने की चर्चा के बीच यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है कि क्या राज्यसभा के सभापति को हटाया जा सकता है

राज्यसभा के सभापति पर लगातार भेदभाव करने के आरोप लगा रहे विपक्ष ने अब उन्हें हटाने के लिए कमर कस ली है। राज्यसभा में मचे सियासी घमासान और विपक्ष के प्रस्ताव लाने की चर्चा के बीच यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है कि क्या राज्यसभा के सभापति को हटाया जा सकता है अगर हां तो कैसे?

पहली बार विपक्ष राज्यसभा के सभापति के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। जगदीप धनखड़ के खिलाफ यह प्रस्ताव शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या विपक्ष के इस प्रस्ताव से धनखड़ कुर्सी से हट पाएंगे?

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियां सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ प्रस्ताव तैयार भी कर लिया है। कहा जा रहा है कि खुद नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस प्रस्ताव का नेतृत्व कर रहे हैं। धनखड़ के खिलाफ विपक्ष इसी सत्र में प्रस्ताव लाने की तैयारी में थी, लेकिन राज्यसभा की कार्यवाही समय से 3 दिन पहले ही खत्म हो गई।