9 अगस्त 2024 - 08:39
बीजामंडल मस्जिद है मंदिर नहीं, भाजपा नेता पूजा करने की ज़िद पर अड़े

अयोध्या, शाही ईदगाह और भोजशाला के बाद अब भाजपा नेताओं की शह पर एक और नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है। मध्य प्रदेश के विदिशा में मौजूद बीजा मंडल पर एएसआई की सर्वे रिपोर्ट ने हिंदू पक्ष में खलबली मचा दी। अब हिंदू संगठन इसपर विवाद कर रहे हैं।

बीजा मंडल में पूजा करने की ज़िद पर अड़े भाजपा नेता विदिशा में तनाव का कारण बने हुए हैं जबकी ऐसी ने साफ कर दिया है कि बीजामंडल मस्जिद है लेकिन भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ इसे विजय मंदिर बताकर पूजा करने की ज़िद पर अड़े हुए हैं।

अयोध्या, शाही ईदगाह और भोजशाला के बाद अब भाजपा नेताओं की शह पर एक और नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है। मध्य प्रदेश के विदिशा में मौजूद बीजा मंडल पर एएसआई की सर्वे रिपोर्ट ने हिंदू पक्ष में खलबली मचा दी। अब हिंदू संगठन इसपर विवाद कर रहे हैं।

हिन्दू पक्ष बीजा मंडल को प्राचीन सूर्य मंदिर बताते हुए दावा कर रहा है कि 1682 में ओरंगजेब ने मंदिर को मस्जिद में बदल दिए दिया था। बताया जाता है कि नया सांसद भवन विजय मंदिर की तर्ज पर ही बनाया गया है।