भारत की विश्व विख्यात चैंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट के मामले में आज सुनवाई होगी जिसमे फैसला किया जाएगा की उन्हें सिल्वर मैडल मिलेगा या नहीं।
महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल में अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ याचिका पर आज सुनवाई होगी। भारत की तरफ से सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे CAS कोर्ट में पेश होंगे। इससे पहले इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होनी थी लेकिन भारत ने सुनवाई के लिए भारतीय वकील की नियुक्ति के लिए समय की मांग की थी।
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में दायर अपील में विनेश ने संयुक्त रजत पदक दिए जाने की मांग उठाई है। फोगाट की तरफ से सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे आज दोपहर 1 बजे IST कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) की सुनवाई में हिस्सा लेंगे।