8 अगस्त 2024 - 15:30
राम मंदिर की कमेटी में नहीं मुसलमान मेंबर, फिर वक़्फ़ बोर्ड गैर-मुस्लिम क्यों

मठ या किसी मंदिर की कमेटी में मुस्लिम को शामिल नहीं किया जा सकता है, तो वक्फ बोर्ड में किसी गैर-मुस्लिम को क्यों शामिल किया जाना चाहिए।

लोकसभा में आज यानी 8 जुलाई को वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024 पेश किया गया है। वक्फ बोर्ड संशोधन बिल में कई ऐसे प्रपोजल हैं, जिन्हें लेकर ऑपोजिशन काफी नाराज है। इस वक्त लोकसभा में इस बिल पर चर्चा जारी है। इस बिल में कहा गया है कि महिलाओं और गैर-मुस्लिमों की भी भागीदारी होगी. इसी को लेकर सदन में बहस हो रही है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कोई मठ या किसी मंदिर की कमेटी में मुस्लिम को शामिल किया जाता है? अगर इन कमेटियों में गैर-हिंदूओं को शामिल नहीं किया जा सकता है, तो वक्फ बोर्ड में किसी गैर-मुस्लिम को क्यों शामिल किया जाना चाहिए।