8 अगस्त 2024 - 10:07
वक़्फ़ विधेयक के विरोध में विपक्ष का सवाल, मंदिर में किसी ग़ैर हिन्दू को बनाएंगे सदस्य ?

अयोध्या में मंदिर बोर्ड का गठन किया गया। क्या कोई गैर हिंदू इसका सदस्य हो सकता है? फिर वक्फ परिषद में गैर मुस्लिम सदस्य की बात क्यों की जा रही है?

मोदी सरकार की ओर से वक़्फ़ विधेयक में बदलाव का विपक्ष जमकर विरोध कर रहा है। मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने कहा कि क्या मंदिर में किसी ग़ैर हिन्दू को सदस्य बनाया जा सकता है ?

विपक्षी दल वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने गुरुवार को लोकसभा में बिल का विरोध करते हुए हंगामा किया। कांग्रेस ने तो सरकार से सवाल पूछा कि अयोध्या में मंदिर बोर्ड का गठन किया गया। क्या कोई गैर हिंदू इसका सदस्य हो सकता है? फिर वक्फ परिषद में गैर मुस्लिम सदस्य की बात क्यों की जा रही है?