भारत की शान कहे जाने वाले ताज महल को लेकर समय समय पर हिंदुत्ववादी दलों की ओर से विवादित बयानबाज़ी होती रही है। अब खबर आ रही है कि ताजमहल पर दो युवकों ने गंगाजल चढ़ा कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया।
आगरा में शनिवार सुबह ताजमहल परिसर में दो युवकों ने गंगाजल चढ़ा दिया। पानी की बोतल में दोनों युवक गंगाजल लेकर पहुंचे थे। फिर उसको ताजमहल में बनी कब्र पर चढ़ाया। खुद ही युवकों के गंगाजल चढ़ाते हुए का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद सीआईएसएफ ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया, और उनको ताज सुरक्षा पुलिस के हवाले कर दिया।