ग़ज़्ज़ा में जनसंहार कर रही ज़ायोनी सेना और हिज़्बुल्लाह लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बैरूत में मौजूद भारतीय दूतावास ने एडवाइज़री जारी की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लेबनान में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा, "क्षेत्र में बने ताजा हालात के मद्देनज़र लेबनान में मौजूद और लेबनान की यात्रा करने पर विचार कर रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और दूतावास के संपर्क में बने रहने की हिदायत दी जा रही है।"
"लेबनान की राजधानी बेरूत में भारतीय दूतावास से ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in और आपातकालीन नंबर +96176860128 के ज़रिए संपर्क किया जा सकता है।"