31 जुलाई 2024 - 05:18
इस्माइल हनिया शहीद हो गए, फिलिस्तीन और रेज़िस्टेंस में शोक की लहर

तेहरान स्थित हनिया के आवास पर हमला किया गया और इस हमले में हनिया अपने एक बॉडीगार्ड के साथ मारे गए, हनिया ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के पद भार ग्रहण करने के समारोह में शामिल होने तेहरान आए थे

फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए सशस्त्र संघर्ष के अग्रणी दल हमास के प्रमुख इस्माइल हनिया नहीं रहे। इस्माइल हनिया अपने एक सुरक्षा कर्मी के साथ तेहरान में अपने आवास पर मारे गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेहरान स्थित हनिया के आवास पर हमला किया गया और इस हमले में हनिया अपने एक बॉडीगार्ड के साथ मारे गए।

हमास के मुताबिक़, हनिया ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के पद भार ग्रहण करने के समारोह में शामिल होने तेहरान आए थे। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी मूसा अबु मरज़ूक ने इस हमले को कायराना हरकत बताते हुए बदला लेने की बात कही है।