28 जुलाई 2024 - 08:22
चंद्रशेखर ने दिया इंडिया गठबंधन को झटका, सभी 10 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

2022 से 2024 तक आजाद समाज पार्टी ने यूपी में तैयारी पूरी कर ली है, इसलिए पार्टी संगठन ने तय किया है कि उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर मजबूती से लड़ा जाएगा।

इंडिया गठबंधन को चौंकाते हुए आजाद पार्टी के मुखिया चन्द्र शेखर रावण ने यूपी के उप चुनाव में सभी 10 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित आजाद पार्टी अब यूपी के उप चुनाव में भी अपनी ताकत दिखाएगी। प्रयागराज के फूलपुर पहुंचे आजाद पार्टी के मुखिया चन्द्र शेखर रावण ने यह ऐलान किया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा, पार्टी संगठन ने तय किया है कि उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर मजबूती से पार्टी लड़ेगी।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, देश हित को देखते हुए 2024 का लोकसभा चुनाव सभी सीटों पर हमारी पार्टी ने नहीं लड़ा था, लेकिन 2022 से 2024 तक आजाद समाज पार्टी ने यूपी में तैयारी पूरी कर ली है, इसलिए पार्टी संगठन ने तय किया है कि उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर मजबूती से लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से फूलपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद करने आए हैं।