अब तक नाम बदलने की मुहिम की अगुवाई करती रही भाजपा ने कर्नाटक सरकार के नाम बदलने के क़दम का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस को राम विरोधी बताया है।
कर्नाटक सरकार 26 जुलाई को रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ रखने का निर्णय लिया। यह फैसला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
यह फैसला स्थानीय लोगों की मांग पर किया गया है राजस्व विभाग इस प्रक्रिया को शुरू करेगा। सरकार के अनुसार सिर्फ जिले का नाम ही बदलने का फैसला किया गया है।
कर्नाटक सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार हिंदू विरोधी और राम विरोधी मानसिकता रखती है।