24 जुलाई 2024 - 08:31
रूस और जापान में तनाव बढ़ा, टोयोटा चीफ समेत 12 हाई-प्रोफाइल लोगों पर बैन

रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय ‘विशेष सैन्य अभियान के संबंध में जापान द्वारा हमारे देश के विरुद्ध लगाए गए प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया’ है।

रूस और जापान के बीच बढ़ते तनाव के साथ ही रूस ने सख्त क़दम उठाते हुए टोयोटा चीफ समेत 12 हाई-प्रोफाइल लोगों पर रूस में दाखिल होने पर बैन लगा दिया है।

यह प्रतिबंध जापान की ओर से हाल ही में उठाए गए कदम के बाद लगाया गया है। इस सूची के जारी होने का टोक्यो से तीखा विरोध हुआ है लेकिन रूस के विदेश मंत्रालय ने सूची प्रकाशित कर दी है।

रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय ‘विशेष सैन्य अभियान के संबंध में जापान द्वारा हमारे देश के विरुद्ध लगाए गए प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया’ है।