10 जुलाई 2024 - 02:02
अयोध्या हारे तो जय श्री राम बंद, अब नया ड्रामा जय जगन्नाथ

नरेंद्र मोदी हिंसक विचारधारा को बढ़ाने का काम करते हैं। यह एक नहीं एक करोड़ बार बोला जाएगा। हिंदू धर्म और हिंदू समाज को बदनाम करने का काम नरेंद्र मोदी और बीजेपी वाले कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि बीजेपी एक हिंसक विचारधारा की पार्टी है, ये एक नहीं एक लाख बार कहा जाएगा।

नरेंद्र मोदी हिंसक विचारधारा को बढ़ाने का काम करते हैं। यह एक नहीं एक करोड़ बार बोला जाएगा। हिंदू धर्म और हिंदू समाज को बदनाम करने का काम नरेंद्र मोदी और बीजेपी वाले कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया की अयोध्या में मिली हार के बाद पीएम मोदी ने जय श्री राम बोलना बंद कर दिया है। 

संजय सिंह ने कहा, 'देश के प्रधानमंत्री मुजरा जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मुगल, मदरसा, मुसलमान, घुसपैठिया, देश में खुलेआम नफरत फैलाने का काम करे तो उसे क्या कहा जाएगा। वो हिसंक विचारधारा का पोषक है। भारत के प्रधानमंत्री प्राणियों में दुर्भावना पैदा कर रहे हैं। अभी ये सबक नहीं सीख पाए हैं तो कब सीखेंगे।