भारतीयय संसद के उच्च सदन राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए। इस दौरान खडगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि आरएसएस ने नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या करवाई।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के सभी संस्थाओं पर उनसे जुड़े लोगों का कब्जा है। इस पर राज्यसभा के चेयरमैन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ‘कोई व्यक्ति आरएसएस का सदस्य है, तो यह अपराध नहीं है। यह राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। देश के लिए योगदान दे रही है।
धनखड़ की इस टिप्पणी पर खड़गे ने कहा, ‘उनकी विचारधारा खतरनाक है। मनुवादी हैं, देश के लोग जानते हैं कि आरएसएस ने गोड़से को उकसाकर महात्मा गांधी की हत्या की है। उनके इतना कहते ही सदन में हंगामा हो गया, सत्ताधारी बीजेपी के सदस्यों ने खड़गे के इस बयान पर आपत्ति जताई, हालांकि चेयरमैन धनखड़ ने उन्हें शांत कराते हुए खडगे से अपना भाषण जारी रखने को कहा।