भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर एक दिवसीय यात्रा पर कतर पहुंचे हुए हैं। अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम आले सानी के साथ मुलाकात की। व्यापार, निवेध और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर दोनों के बीच कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई।
बता दें कि कतर के प्रधानमंत्री विदेश मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। दोहा पहुंचने के बाद कतर के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल महामहिम श्री इब्राहिम फखरू ने हवाई अड्डे पर डॉ जयशंकर का स्वागत किया।