29 जून 2024 - 05:24
दिल्ली, बारिश के बाद बिगड़े हालात; एम्स के ऑपरेशन थिएटर में भरा पानी

ड़कों पर जलभराव, भूस्खलन जैसी समस्याओं के बीच बारिश की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात को नौ ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी नहीं हो सकीं।

दिल्ली में भारी बारिश ने एक तरफ जानलेवा गर्मी से तो राहत दिलाई लेकिन बारिश के बाद हालत और चिंताजनक हो गए। सड़कों पर जलभराव, भूस्खलन जैसी समस्याओं के बीच बारिश की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात को नौ ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी नहीं हो सकीं। इस वजह से अस्पताल में न्यूरो सर्जरी और ट्रामा की करीब दर्जन भर सर्जरी रद्द हो गईं। तेज बारिश की वजह से अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर में पानी भर गया। कई ऑपरेशन थिएटर में दीवार के सहारे पानी रिसता हुआ जमीन में जमा होने लगा। ऑपरेशन थियेटर के एसी (AC) बंद हो गए और कई जगह अस्पताल के इलेक्ट्रिकल उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। अस्पताल की एक इमारत में तो लिफ्ट भी काफी देर तक बंद रहीं।