ग़ज़्ज़ा में जनसंहार कर रही अवैध राष्ट्र की ज़ायोनी सेना और लेबनान के बीच तनाव चरम पर है। फिलिस्तीन के समर्थन ने लेबनान का लोकप्रिय जनांदोलन हिज़्बुल्लाह लगातार ज़ायोनी सेना के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बीच भारत, रूस और अमेरिकी दूतावास ने कहा कि सुरक्षा माहौल जटिल बना हुआ है और इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है।
भारत और अमेरिका दोनों ने ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने अपने नागरिकों से सावधानी बरतने और मध्य पूर्वी राष्ट्र की यात्रा योजनाओं पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। बेरूत में रूस के दूतावास ने भी अपने नागरिकों से देश के दक्षिणी हिस्से में स्थिति ठीक होने तक लेबनान की यात्रा करने से परहेज करने की अपील की है।