28 जून 2024 - 05:55
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी, 1 की मौत कई घायल

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज सुबह 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। लोहे के पिलर से बना शेड वहां खड़ी कई कारों के ऊपर आ गिरा लोहे के पिलर में दबने से एक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

दिल्ली में भारी बारिश के चलते सड़कों पर जल भराव तो देखने को मिल ही रहा है लेकिन वहीं अब इसका असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे के टी-1 की छत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 8 घायल हुए। फिलहाल कई उड़ानों को रद्द किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी दौरा किया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज सुबह 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। लोहे के पिलर से बना शेड वहां खड़ी कई कारों के ऊपर आ गिरा लोहे के पिलर में दबने से एक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

भारी वर्षा से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का फोरकोर्ट ढहा। इस हिस्से का उद्घाटन करीब तीन महीने पहले ही हुआ था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का दौरा किया।