28 जून 2024 - 05:30
किले के मंदिरों में पूजा पर ASI ने लगाई रोक, विवाद बढ़ा

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के फैसले की जमकर आलोचना हो रही है। एएसआई के इस आदेश की शिवसेना (यूबीटी) और कई दलों ने आलोचना की है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मौजूद देवगिरि किले में मौजूद मंदिरों में पूजा-अर्चना रोकने को लेकर दिए गए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आदेश पर विवाद बढ़ता जा रहा है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के फैसले की जमकर आलोचना हो रही है। एएसआई के इस आदेश की शिवसेना (यूबीटी) और कई दलों ने आलोचना की है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कहा है कि सदियों से संरक्षित पुराने किलेबंद गढ़ के इन मंदिरों में पूजा-अर्चना या कोई अन्य अनुष्ठान करना कानून का उल्लंघन होगा। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए 4 जून के आदेश के अनुसार, किले की तलहटी में मौजूद भारत माता मंदिर के पुजारी राजू कंजुने को अनुष्ठान करने से रोक दिया गया है।

इस आदेश के बाद अलग अलग दलों और संगठनों की तरफ से प्रतिक्रिया का दौर जारी है।