28 जून 2024 - 04:18
पश्चिम बंगाल, भाजपा के दफ्तर पर चला बुलडोज़र, राजनीति गरमाई

भाजपा कार्याकर्ता ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि बिना नोटिस के बुलडोजर से भाजपा कार्यालय क्यों गिरा दिया गया। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि भाजपा यहां मजबूत हो रही है।

राजधानी कोलकाता सहित कई जिलों में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी के तहत कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय को गिराया गया। कोलकाता के तारातला के गोरगाचा में भाजपा का कार्यालय ध्वस्त किया गया।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से बिना नोटिस के गोरगाचा स्थिति भाजपा कार्यालय को तोड़ दिया गया। भाजपा कार्याकर्ता एमबी महेश ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि बिना नोटिस के बुलडोजर से भाजपा कार्यालय क्यों गिरा दिया गया। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि भाजपा यहां मजबूत हो रही है। पास में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यालय है, जहां अवैध गतिविधियां चलती हैं।