क़तर के मीडिया ने ग़ज़्ज़ा जनसंहार में भारतीय हथियारों के इस्तेमाल की रिपोर्ट देते हुए कहा कि भारत इस्राईल को हथियार मुहैया करा रहा है। कतर की सरकारी मीडिया कंपनी अल जजीरा ने दावा किया है कि ग़ज़्ज़ा में जारी संघर्ष के लिए भारत ने इस्राईल को विस्फोटक और हथियारों की आपूर्ति की है।
अल जजीरा ने फिलिस्तीनी कब्जे के खिलाफ एकजुटता नेटवर्क से मिली जानकारी के आधार पर बड़ा दावा किया है कि अप्रैल-मई के दौरान भारत की तरफ से इस्राईल को 20 टन रॉकेट इंजन, 12.5 टन विस्फोटक चार्ज वाले रॉकेट, 1,500 किलो विस्फोटक और 740 किलो गोला-बारूद की आपूर्ति की गई। यह भी दावा किया गया है कि 15 मई को एक कार्गो जहाज स्पेन के तट पर पहुंचा था।