27 जून 2024 - 04:32
महाराष्ट्र में मनुस्मृति की कोई जगह नहीं : अजीत पवार

"स्कूली पाठ्यक्रम में मनुस्मृति के किसी भी श्लोक को शामिल नहीं किया गया है। राज्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। राज्य सरकार मनुस्मृति का समर्थन नहीं करती है।"

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और राकांपा के अध्यक्ष अजित पवार ने कहा है कि राज्य में मनुस्मृति की कोई जगह नहीं है। इस साल सितंबर-अक्तूबर में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने मनुस्मृति को लेकर झूठी कहानियां गढ़ने के लिए विपक्ष पर हमला बोला।

अजीत ने विवादस्पद मनुस्मृति के समर्थन के सवाल पर कहा कि राज्य सरकार मनुस्मृति का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे को उठाकर गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि "स्कूली पाठ्यक्रम में मनुस्मृति के किसी भी श्लोक को शामिल नहीं किया गया है। राज्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। राज्य सरकार मनुस्मृति का समर्थन नहीं करती है।" महाराष्ट्र शिवाजी फुले और बीआर आंबेडकर के विचारों को लागू करने के लिए जाना जाता है। राज्य में मनुस्मृति का कोई स्थान नहीं है।"