केन्या में सरकार के विरुद्ध जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया। आर्थिक संकट के बीच टैक्स का बोझ बढ़ाए जाने से गुस्साए हजारों लोग संसद परिसर में घुस गए। संसद में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें पांच प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, दर्जनों घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के एक हिस्से में आग लगा दी है। सांसदों को संसद भवन से सुरक्षित निकाला जा रहा है। सांसदों ने हाल ही में एक विवादास्पद विधेयक पारित किया था जिसके तहत नए कर लगाए जाएंगे। देश में फैली हिंसा पर भारत सरकार भी नजर बनाए हुए है। केन्या के नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने वहां पर मौजूद भारतीयों के लिए कुछ गाइडलाइंस शेयर किए।
जिस समय प्रदर्शनकारी संसद के परिसर में घुसे उस समय सांसद कर बढ़ाने संबंधी विधेयक पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच नैरोबी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस से झड़प में 10 लोगों की मौत हुई है। गोलीबारी में 50 लोग घायल हुए हैं।