26 जून 2024 - 04:37
पाकिस्तान ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, दुश्मनी पर भरोसा नहीं

हम आपसी सम्मान, संप्रभुता, लंबे समय से चले आ रहे जम्मू-कश्मीर विवाद के न्यायसंगत और शांतिपूर्ण समाधान के आधार पर भारत के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध चाहते हैं।

पाकिस्तान के विदेश और उप प्रधान मंत्री इस्हाक़ डार ने भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ते हुए कहा कि हम निरंतर शत्रुता में विश्वास नहीं करते। डार ने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देशों के साथ हमेशा मित्रतापूर्ण संबंधों का हिमायती रहा है। इतिहास में हमारे भारत के साथ संबंध अशांत रहे हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में नई सरकार से इस्लामाबाद के साथ अपने संबंधों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।

इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज इस्लामाबाद (आईएसएसआई) में एक सेमिनार में पीएमएल-एन नेता ने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देशों के साथ हमेशा मित्रतापूर्ण संबंधों का हिमायती रहा है। इतिहास में हमारे भारत के साथ संबंध अशांत रहे हैं। डार ने कहा, हम आपसी सम्मान, संप्रभुता, लंबे समय से चले आ रहे जम्मू-कश्मीर विवाद के न्यायसंगत और शांतिपूर्ण समाधान के आधार पर भारत के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध चाहते हैं।