दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछताछ करने सीबीआई की टीम पहुंची थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया है। इस मामले में आज उनकी कोर्ट में पेशी होगी।
दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई और ईडी दोनों ने एफआईआर दर्ज की है और दोनों एजेंसियां अलग अलग जांच कर रही हैं. ईडी मामले में केजरीवाल पहले से ही 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।