24 जून 2024 - 05:40
पाकिस्तान में शिया समुदाय फिर निशाने पर, अब डॉ का अपहरण

डॉ ग़ज़न्फर अपने घर से निकले थे तभी पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे TTP के आतंकियों ने उनका अपहरण कर लिया।

पाकिस्तान में एक बार फिर शिया समुदाय को टारगेट किलिंग का निशाना बनाया जा रहा है। लश्करे झंगवी, सिपाहे सहाबा और तहरीके तालिबान के निशाने पर शिया समुदाय से जुड़े लोग है।

अब तकफ़ीरी आतंकवादियों ने सय्यद ग़ज़न्फर हुसैन नाम के एक पाकिस्तानी शिया डॉक्टर का अपहरण कर लिया। इस रिपोर्ट के अनुसार, डॉ सैय्यद ग़ज़नफ़र हुसैन का पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के डेरा इस्माइल खान इलाके में तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों द्वारा अपहरण कर लिया गया।

डॉ ग़ज़न्फर अपने घर से निकले थे तभी पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे TTP के आतंकियों ने उनका अपहरण कर लिया।