दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद भी रिहाई नहीं मिली है। अब हाई कोर्ट 25 जून को ईडी की याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी।
शराब घोटाला मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। एक तरफ जहां उन्हें निचली अदालत ने जमानत दे दी है तो वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने उस जमानत पर रोक लगा दी है। इस वजह से अबतक उन्हें रिहाई नहीं मिली है। ईडी ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया था जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली ईडी की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया और अब ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट 25 जून को फैसला सुना सकती है।