21 जून 2024 - 04:13
पाकिस्तान केपीके में कुरान का अपमान, भीड़ ने की हिंसा एक की हत्या कई घायल

गुरुवार रात स्वात के मदयान तहसील में कथित तौर पर पवित्र कुरान के कुछ पन्ने जला दिए। स्वात के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) जहीदुल्लाह ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर मदयान थाने लाया गया। थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में कुरान को अपमान करने पर हुई हिंसा में गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी जबकि अन्य आठ घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में कथित तौर पर पवित्र कुरान का अपमान करने पर गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस हिंसा में आठ लोग घायल भी हुए।

 पंजाब के सियालकोट जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार रात स्वात के मदयान तहसील में कथित तौर पर पवित्र कुरान के कुछ पन्ने जला दिए। स्वात के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) जहीदुल्लाह ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर मदयान थाने लाया गया। थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। भीड़ पुलिस से उसे सौंपने की मांग करने लगी। पुलिस ने जब उसे सुपुर्द करने से इनकार किया तो भीड़ ने गोलियां चला दीं।