शिक्षा मंत्रालय ने 18 जून को आयोजित यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया है। दरअसल यूजीसी-नेट परीक्षा में गड़बड़ी के इनपुट मिले थे, इस वजह से एक दिन बाद ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब सवाल उठ रहा है कि NEET की परीक्षा कब रद्द की जाएगी?
नीट की तरह यूजीसी-नेट की परीक्षा भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कराई थी। नेट यूजीसी एक दिन में ही कैंसिल हो गई जबकि नीट को लेकर इतने दिनों से हंगामा हो रहा है। NEET परीक्षा केस में पटना से गिरफ्तार किए गए आरोपी ने कबूल कर लिया है कि पेपर लीक हुआ था। परीक्षा में वही सवाल पूछे गए थे जो एक दिन पहले रात में उन लोगों को रटवाया गया था। इस मामले में पटना पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।
नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।