15 जून 2024 - 04:36
भाजपा नेता येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक, CID के सामने पेश होने के आदेश

इसी साल 14 मार्च को येदियुरप्पा के खिलाफ पॉस्को एक्ट का केस दर्ज हुआ था।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को पॉक्सो मामले में गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। वहीं हाईकोर्ट ने येदियुरप्पा को निर्देश देते हुए कहा कि मामले में 17 जून को CID के समक्ष पेश हों।

बता दें कि मंगलवार को बंगलूरु की एक अदालत ने पॉस्को केस में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। दरअसल इसी साल 14 मार्च को येदियुरप्पा के खिलाफ पॉस्को एक्ट का केस दर्ज हुआ था।