रामाफोसा एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए है। रामाफ़ोसा को 283 जबकि जूलियस मालेमा सिर्फ 38 वोट मिले हैं। सिरिल रामाफोसा दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। जो कि अगले 5 सालों तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
कहा जा रहा है कि रामफोसा बुधवार को अपने मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे। शुक्रवार रात जैसे ही चुनाव का परिणाम आया वैसे ही कई दिनों से चली आ रही चुनावी अटकलें भी खत्म हो गईं।