14 जून 2024 - 04:18
आरएसएस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना, भगवान का इंसाफ बड़ा विचित्र

इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी कहा था कि एक सच्चे सेवक में अहंकार नहीं होना चाहिए। उसे केवल गरिमा बनाए रखते हुए लोगों की सेवा करनी चाहिए। जो सच्चा सेवक होता है उसे ये अहंकार नहीं होता कि ये मैंने किया वो मैंने किया।

आरएसएस नेता इंद्रेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान का इंसाफ बड़ा विचित्र होता है, जिनके अंदर अहंकार आ गया था उन्हें भगवान ने सबसे बड़ा दल तो बनने दिया लेकिन पूरा हक़ और अधिकार नहीं दिया।

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने भाजपा पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवान का न्याय सब पर भारी होता है चुनाव में भी यही दिखा। इंद्रेश कुमार ने भाजपा को इशारों-इशारों में अहंकारी और इंडी गठबंधन को राम विरोधी कहा। आरएसएस नेता ने कहा कि जिन्हें अहंकार आ गया था उनको प्रभु ने सबसे बड़ी पार्टी तो बनाया लेकिन पूरा हक नहीं दिया जो मिलना चाहिए था। यह सब अहंकार के कारण हुआ।