14 जून 2024 - 04:02
उत्तराखंड , जंगलों में फिर भड़की आग, अब तक 10 की मौत

इस बार बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण जंगल शुष्क थे, जंगलों में आग सर्दियों के समय से ही लगनी शुरू हो गई थी। तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल की आग की घटनाओं में बढ़ोतरी होती गई।

उत्तराखंड में इस फायर सीजन में जंगल की आग की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके अलावा कई घायल भी हुए हैं। जंगलों में लगी आग से प्रदेश की सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान भी पहुंच चुका है।

इस बार बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण जंगल शुष्क थे, जंगलों में आग सर्दियों के समय से ही लगनी शुरू हो गई थी। तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल की आग की घटनाओं में बढ़ोतरी होती गई।

सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आने वाले वन प्रभागों में हुईं। अकेले अल्मोड़ा जिले में ही नौ लोगों की मौत हुई। वन विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक वनाग्नि से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा नौ लोग घायल हो चुके हैं।