13 जून 2024 - 05:12
रद्द होगी NEET परीक्षा? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें 4 जून को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए NEET रिजल्ट घोषित होने के बाद पेपर लीक के आरोपों के बीच NEET-यूजी परीक्षा फिर से कराने की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट में आज NEET परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर 3 याचिकाओं पर सुनवाई होगी। याचिका में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कमेटी बनाने, परीक्षा रद्द करने और काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग की गई है। वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज छात्र प्रदर्शन करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट आज उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें 4 जून को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए NEET रिजल्ट घोषित होने के बाद पेपर लीक के आरोपों के बीच NEET-यूजी परीक्षा फिर से कराने की मांग की गई है।

सोमवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से इस मामले में जवाब मांगा था। आज एनटीए कोर्ट में जवाब दाखिल करने के साथ ही देशभर में दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग करेगा। इधर एनटीए ने एक्शन लेते हुए NEET एग्जाम में खामियों को लेकर आई शिकायतों पर 23 छात्रों को बैन किया है।