13 जून 2024 - 04:35
चार आतंकियों का स्कैच जारी, सूचना देने वाले को 20 लाख का इनाम

आशंका जताई गई है कि ये आतंकवादी भद्रवाह, थाथरी, गंडोह के ऊपरी इलाकों में किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। बुधवार को अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच सैनिक और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

डोडा आतंकी हमले के बाद पुलिस ने 4 आतंकियों का स्केच जारी करते हुए सूचना देने वाले को 20 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। आम चुनाव के नतीजे और सरकार गठन के बाद तीन में लगातार चौथा आतंकी हमला हुआ है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए हमले के बाद पुलिस द्वारा चार आतंकवादियों का स्केच जारी किया गया है। पुलिस द्वारा इस बात की घोषणा की गई है कि जो इनके बारे में बताएगा उसे सरकार द्वारा 20 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता द्वारा कहा गया कि हर एक आतंकवादी के बारे में जानकारी देने पर 5 लाख नकद इनाम मिलेंगे। साथ ही कहा आशंका जताई गई है कि ये आतंकवादी भद्रवाह, थाथरी, गंडोह के ऊपरी इलाकों में किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। बुधवार को अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच सैनिक और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।