जम्मू मे पिछले तीन दिन में हुई चार आतंकी घटनाओं के बाद वरिष्ठ नेता फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा है कि कश्मीर से आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान से बातचीत बेहद ज़रूरी है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्लाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद उस समय तक खत्म नहीं होगा, जब तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं की जाती। अब्दुल्लाह की यह टिप्पणी जम्मू में पिछले तीन दिन में हुए तीन आतंकवादी हमलों के बाद आई है।
फारूक अब्दुल्लाह ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि जब तक दोनों देशों (भारत एवं पाकिस्तान) के बीच समझ नहीं बनती, आतंकवाद खत्म नहीं होगा। आतंकवाद जारी रहेगा और हमें इसका सामना करना होगा। दुखद बात यह है कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।"