8 जून 2024 - 06:20
हाजियों को आले सऊद की चेतावनी, किसी के विरोध या नारों की अनुमति नहीं

सऊदी मुफ़्ती लोगों को हज के दौरान किसी भी तरह की राजनैतिक गतिविधियों और विरोध से दूर रहने की नसीहत करते रहे हैं। जुमे के ख़ुत्बों में भी सऊदी मुफ्तियों ने लोगों और हाजियों को सिर्फ इबादत पर ध्यान केंद्रित करने की ताकीद की।

एक तरफ ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना की ओर से पिछले 8 महीने से लगातार जनसंहार जारी है दूसरी तरफ दुनियाभर के मुसलमान हज के लिए मक्का में जमा हो रहे हैं। ग़ज़्ज़ा और फिलिस्तीन और मुसलमानों के लिए परेशां हाजियों को सऊदी सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह हज के मौके पर कोई भी राजनैतिक और सियासी नारे या संकेतात्मक प्रदर्शन भी न करें।

हज के दौरान राजनीतिक नारेबाजी या संकेतात्मक प्रदर्शन के कुछ मामले सामने आए हैं। इस पर सऊदी अरब की सरकार ने नाराजगी जताई है। सऊदी सरकार की ओर से कहा गया है कि हज एक धार्मिक आयोजन है राजनीतिक अभिव्यक्ति का मंच नहीं। ऐसे में यहां आए हाजी धार्मिक कामों पर ही ध्यान दें। सऊदी सरकार की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है, जब दुनिया भर के मुसलमान ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के सैन्य अभियान की निंदा कर रहे हैं।

बता दें कि इस से पहले भी सऊदी मुफ़्ती लोगों को हज के दौरान किसी भी तरह की राजनैतिक गतिविधियों और विरोध से दूर रहने की नसीहत करते रहे हैं। जुमे के ख़ुत्बों में भी सऊदी मुफ्तियों ने लोगों और हाजियों को सिर्फ इबादत पर ध्यान केंद्रित करने की ताकीद की।