8 जून 2024 - 04:22
मणिपुर में फिर फसाद, जिरिबाम तक पहुंची दंगो की आग

प्रशासन ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में जिरीबाम जिला फिलहाल कठिन समय का सामना कर रहा है। समाज के सभी वर्गों से शांति बरतने की अपील की गई है।

पिछले काफी समय से दंगों की आग में जल रहे मणिपुर में एक बार फिर हालात बिगड़ने लगे हैं। मणिपुर का जिरीबाम जिला अब तक जातीय हिंसा से बचा हुआ था लेकिन बृहस्पतिवार को इसके भी दंगों की चपेट में आ जाने से सियासत गरमा गई है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि लोकसभा के पहले सत्र में ही मणिपुर को लेकर जोरदार हंगामा देखन को मिल सकता है।

प्रशासन ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में जिरीबाम जिला फिलहाल कठिन समय का सामना कर रहा है। समाज के सभी वर्गों से शांति बरतने की अपील की गई है।

मणिपुर सरकार ने जिरीबाम जिले में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों द्वारा एक 59 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।