7 जून 2024 - 08:40
रूस, नदी में डूबे भारतीय छात्र, वीडियो कॉल पर परिवार ने देखा मौत का मंजर

मेडिकल की शिक्षा लेने के लिए रूस गए यह सभी छात्र एरोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते थें। मृतकों में से एक की पहचान जिशान अशफाक पिंजरी के तौर पर की गई है, जो घटना के दौरान वीडियो कॉल पर अपने घरवालों से बात कर रहा था।

रूस की वोल्खोव नदी में चार भारतीय छात्रों की डूबने के कारण मौत हो गई। मेडिकल की शिक्षा लेने के लिए रूस गए यह सभी छात्र एरोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते थें। मृतकों में से एक की पहचान जिशान अशफाक पिंजरी के तौर पर की गई है, जो घटना के दौरान वीडियो कॉल पर अपने घरवालों से बात कर रहा था।

तीन अन्य छात्रों की पहचान हर्षल अनंतराव देसाले, जिया फिरोज पिंजारी और मलिक गुलाम गौस मोहम्मद याकूब के तौर पर की गई है। यह सभी नदी के पास घूम रहे थे और अचानक से पानी के अंदर चले गए। उनके अलावा एक अन्य छात्रा निशा भुपेश सोनावणे इस हादसे में बच गई। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

महाराष्ट्र में जलगांव के जिला कलेक्टर आयुश प्रसाद ने बताया कि शवों को भारत वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक छात्र का शव बरामद किया गया है। तीन अन्य छात्रों की तलाश जारी है।