6 जून 2024 - 04:46
रूस की धमकी, यूरोप पर हमला करने के लिए दूसरे देशों को देंगे अत्याधुनिक हथियार

रूस ने जर्मनी को साफ़ चेतवानी देते हुए कहा कि रूस में लक्ष्यों पर हमला करने के लिए यूक्रेन को जर्मनी अपने हथियारों की सप्लाई कर रहा है। रूस के मुताबिक हमले में जर्मनी के हथियारों का इस्तेमाल करना एक 'खतरनाक कदम' होगा।

यूक्रेन रूस संकट के बीच रूस पर हमले के लिए यूक्रेन को आधुनिक हथियार देने के यूरोप और अमेरिका के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पुतिन ने चेतावनी दी है कि वह अन्य देशों को यूरोपीय देशों पर हमले के लिए लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें दे सकते हैं।

रूस ने जर्मनी को साफ़ चेतवानी देते हुए कहा कि रूस में लक्ष्यों पर हमला करने के लिए यूक्रेन को जर्मनी अपने हथियारों की सप्लाई कर रहा है। रूस के मुताबिक हमले में जर्मनी के हथियारों का इस्तेमाल करना एक 'खतरनाक कदम' होगा। पुतिन ने चेतावनी दी कि रूस पश्चिमी लक्ष्यों पर हमला करने के लिए दूसरे देशों को लंबी दूरी के हथियार दे सकता है।